वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आईलैंड का चक्कर लगाते समय बस वहीं एक रिक्शा स्टैंड के पास टकरा गई
कोलकाता। साल्टलेक में फिर तेज रफ्तार ने एक की जान ले ली. साल्टलेक में घातक सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है. आरोप है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ. साल्टलेक में जीसी कम्युनिटी हॉल के सामने हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का अगला हिस्सा दुर्घटना के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दिन जादवपुर ATB-करुणामयी S9 की बस एक पेड़ से टकरा गई थी. 8-10 लोग घायल हो गए. वृंदावन प्रधान नाम के एक रिक्शा चालक की मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच हुई. बस जादवपुर से करुणामयी की ओर आ रही थी. आईलैंड का चक्कर लगाते समय बस वहीं एक रिक्शा स्टैंड के पास टकरा गई.
इसके बाद बस फुटपाथ पर चढ़ गई और एक पेड़ से जा टकराई. घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया. एक की हालत गंभीर है. घायलों को विधाननगर उप-जिला अस्पताल और कुछ को बायपास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया.मालूम हो कि मृत रिक्शा चालक वृंदावन प्रमुख मुर्शिदाबाद के रहने वाला है. वह केस्टोपुर में किराए पर रहता था. एक चश्मदीद ने कहा, “बस रिक्शा स्टैंड को जाकर टक्कर मारी. उनमें से एक पूरा रिक्शा चालक की मौत हो गई. 2 लोगों की हालत बहुत खराब है. उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया. उसके बाद अस्पताल ले जाया गया.